जौनपुर में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 11,788 घटी, केंद्र भी हो सकते हैं कम

Share

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 में परीक्षार्थियों की संख्या में 11,788 की कमी आई है। वर्ष 2026 में जहां 1,54,122 छात्र पंजीकृत थे, वहीं 2027 में यह संख्या घटकर 1,42,334 रह गई है। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी कमी आने की संभावना है। वर्ष 2026 में जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के अनुसार, बोर्ड पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 73,916 संस्थागत और 128 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह हाईस्कूल में कुल 74,044 परीक्षार्थी हैं।

वहीं, इंटरमीडिएट में 66,729 संस्थागत और 1,561 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह इंटरमीडिएट में कुल 68,290 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षार्थियों की संख्या में बदलाव संभव है। बोर्ड के पास उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें