नकदी और गहने लेकर युवती घर से लापता, गुमशुदगी दर्ज

Share

चन्दवक। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार भोर एक युवती घर से नकदी और सोने-चांदी के गहने लेकर लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार दोपहर थाने में सूचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों के अनुसार, रविवार भोर करीब तीन बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान युवती घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद और परिवार के सोने-चांदी के गहने लेकर चली गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के मोबाइल की लोकेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें