भारी बारिश के बीच देर रात शहर में निकले जिलाधिकारी

Share

जौनपुर। भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने देर रात शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर जलभराव, जल निकासी, गोमती नदी के जलस्तर, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, हनुमान मंदिर के समीप, पॉलिटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, ओलन्दगंज स्थित राजा साहब की बिल्डिंग सहित गोमती नदी के आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारी बारिश को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को चिन्हित जर्जर भवनों के संबंध में तत्काल नोटिस जारी कर नियमानुसार सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर भवनों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने गोमती नदी के जलस्तर का भी निरीक्षण किया। रात्रि में निरीक्षण के दौरान नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में पाया गया। वहीं शहर के कुछ स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर की स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए शहर की सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराने को कहा।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें

SATYAMEVA JAYATE NEWS

मौसम विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में दिनांक 28 सितम्बर 2026 को कक्षा 01 से 08 तक सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई /आईसीएसई, उ0प्र0 बोर्ड के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित(बन्द) रहेगा। विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।

27 Sep 2026