आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट

Share

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (पीजीआई) की काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट का हिस्सा बन गए हैं। वहीं शिबाशिष सरकार को लगातार पांचवीं बार सर्वसम्मति से गिल्ड का प्रेसिडेंट चुना गया है। गिल्ड की 72वीं एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम हुई, जिसमें नई काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट का गठन किया गया। इसके बाद हुई पहली मीटिंग में शिबाशिष सरकार को एक बार फिर प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपनी पांचवीं बार प्रेसिडेंट चुने जाने पर शिबाशिष सरकार ने कहा, “पांचवें साल के लिए प्रेसिडेंट चुना जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं अपने काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट के साथियों के साथ मिलकर पीजीआई के सभी मेंबर्स के साथ करीब से काम करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि हमारी इंडस्ट्री के सामने मौजूद मौकों और चुनौतियों का मिलकर सामना किया जा सके।”

काउंसिल में अब फिल्ममेकर्स करण जौहर, राजकुमार हिरानी, रितेश सिधवानी, आशुतोष गोवारिकर और ज़ोया अख्तर भी शामिल हो गए हैं। काउंसिल के बाकी मेंबर्स में पल्लब भट्टाचार्य, राजन शाही, शरद पटेल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, उत्पल आचार्य और विशेष भट्ट के नाम शामिल हैं।

गिल्ड की मौजूदा लीडरशिप टीम भी अपने-अपने रोल में बनी रहेगी। वाइस प्रेसिडेंट्स आशीष सिंह, अंकुर गर्ग, मधु भोजवानी और मनीष गोस्वामी अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। वहीं सुशीलकुमार अग्रवाल और हिरेन गडा को भी वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। अशिम सामंता और फ़ज़िला अलाना ट्रेज़रर्स के तौर पर अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।

गिल्ड के परमानेंट मेंबर्स में अमित खन्ना, किरण वी. शांताराम, मनमोहन शेट्टी, मुकेश भट्ट और रणधीर कपूर शामिल हैं। वहीं कमलकुमार बड़जात्या और रमेश सिप्पी मेंबर्स एमेरिटस हैं। नितिन तेज आहूजा गिल्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

OPD
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें