मड़ियाहूं में ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, सरकारी दस्तावेज और डोंगल छीनने का आरोप

Share

जौनपुर। मड़ियाहूं के रामपुर खास में सोमवार सुबह ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह गुप्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। उन्होंने कुछ लोगों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमले में उनके सिर और पैरों में चोट आई, जिसके बाद वह बेहोश हो गए।

जयसिंह गुप्ता के अनुसार वह पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

ग्राम विकास अधिकारी का आरोप है कि हमलावर उनके सरकारी दस्तावेज और डोंगल भी छीनकर तोड़ दिए। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने विनोद जायसवाल और राज जायसवाल समेत कई नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

घटना की जानकारी मिलने पर उनके भाई संतोष गुप्ता और भांजे प्रियांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। शिकायत में आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई।

जयसिंह गुप्ता को ग्राम पंचायत हिनौती में आयोजित जन चौपाल में सरकारी काम से शामिल होने जाना था। हालांकि, हमले के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें