• Sun. Sep 13th, 2026

    केराकत कोतवाली चौराहे पर बना नया बस स्टॉप, यात्रियों को मिली राहत

    केराकत कोतवाली चौराहे पर बना नया बस स्टॉप, यात्रियों को मिली राहत
    Share

    केराकत। कोतवाली चौराहे पर नया बस स्टॉप बनाए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। नगर की अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल की ओर से बनवाए गए इस बस स्टॉप से यात्रियों को अब सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    पहले यात्रियों को खुले में सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। बारिश के दौरान उन्हें भीगने की परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यात्री बस स्टॉप के अंदर बैठकर सुरक्षित तरीके से बस का इंतजार कर सकेंगे।

    बस स्टॉप का निर्माण ऐसी जगह पर कराया गया है, जहां इसकी सबसे अधिक जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां बसों के रुकने के लिए पर्याप्त जगह होने के साथ सड़क भी काफी चौड़ी है। इससे बसों के रुकने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने में भी सुविधा होगी।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टॉप बनने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर बारिश और धूप के समय लोगों को राहत मिलेगी। केराकत की जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *