• Thu. Sep 10th, 2026

    शिक्षक की पिटाई से कक्षा 8 के छात्र का कान का पर्दा फटा

    Share

    बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के काजी नेवादा गांव में स्थित एम.आर.डी. विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से अध्ययनरत कक्षा 8 के एक छात्र की पिटाई से कान का पर्दा फट गया। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव ने थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा 13 वर्षीय बेटा हर्ष यादव लकी बीते मंगलवार को पढ़ने के लिए विद्यालय गया था। विद्यालय में किसी बात को लेकर शिक्षक आनन्द यादव निवासी मंगरेशर ने बेटे लकी के कान पर 25-30 थप्पड़ जड़ दिए। घर आने पर कान में दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाया तो कान का पर्दा फटा दिखा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ समुचित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *