• Tue. Sep 8th, 2026

    पति-पत्नी का वर्षों पुराना विवाद पुलिस ने कराया खत्म

    ByAdmin

    Sep 8, 2026 #News
    jaunpur news
    Share

    जफराबाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर इमलो गांव निवासी महिला और उसके पति के बीच चल रहा वर्षों पुराना विवाद पुलिस की पहल से सुलझ गया। समझौते के बाद महिला अपने बच्चों के साथ पति के घर चली गई। परिवार में फिर से खुशी का माहौल देखने को मिला।

    गांव निवासी मुन्नी देवी की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के हरदीपुर गांव निवासी अजय निषाद से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक दोनों के बीच संबंध ठीक रहे। इस दौरान उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र हुए। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह बच्चों के साथ मायके में रहने लगी।

    दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए रिश्तेदारों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। करीब तीन वर्ष बाद मुन्नी देवी थाने पहुंचीं और थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की और समझौते का प्रयास किया।

    पुलिस की पहल से आखिरकार दोनों के बीच सुलह हो गई। समझौते के बाद पति-पत्नी खुश नजर आए। बच्चों के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इसके बाद मुन्नी देवी अपने पति और बच्चों के साथ ससुराल चली गईं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *