• Mon. Sep 7th, 2026

    जलालपुर में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    Breaking newsBreaking news
    Share

    जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गांव में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। कुछ बदमाशों ने एक युवक को दौड़ाकर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    युवक पर हुए हमले की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *