• Mon. Aug 31st, 2026

    जंघई फ्लाईओवर पर यातायात शुरू नहीं, अधूरा पड़ा 640 करोड़ का प्रोजेक्ट

    Share

    जौनपुर। मछलीशहर से वाराणसी तक करीब 640 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-731बी का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद लोगों को पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर पर अभी यातायात शुरू नहीं होने से परियोजना का लाभ अधूरा है। रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से राहगीरों को जाम और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    परियोजना का निर्माण कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मछलीशहर से भदोही तक सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा कर लिया। हालांकि, जंघई फ्लाईओवर के लिए रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी अनुमतियां मिलने में देरी के कारण काम प्रभावित हुआ।

    कार्यदायी संस्था ने जुलाई में फ्लाईओवर की स्लैब ढलाई पूरी कर ली थी, लेकिन अगस्त बीतने के बावजूद डामरीकरण का काम पूरा नहीं हो सका। लगातार बारिश को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि मौसम साफ होते ही डामरीकरण पूरा कराया जाएगा। इसके बाद तकनीकी लोड टेस्टिंग होगी और सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *