• Fri. Aug 28th, 2026

    रक्षाबंधन पर परिवार से बिछड़ी 11 वर्षीय बालिका, सिंगरामऊ पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    Share

    जौनपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर परिजनों के साथ रिश्तेदारी में जा रही 11 वर्षीय बालिका रास्ते में अपने परिवार से बिछड़ गई और भटकते हुए हाईवे पर पहुंच गई। परेशान हालत में हाईवे पर अकेली घूम रही बालिका को सिंगरामऊ थाना पुलिस ने देखा तो तत्काल उसे अपने संरक्षण में लेकर सकुशल परिजनों से मिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम 28 अगस्त को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर हाईवे पर अकेली और परेशान अवस्था में घूम रही बालिका पर पड़ी।

    पुलिसकर्मियों ने बालिका को तत्काल अपने संरक्षण में लिया और उससे बातचीत कर उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने परिजनों की तलाश शुरू की और जानकारी मिलने पर उन्हें सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने सिंगरामऊ पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई। बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में आरक्षी सतीश कसौधन, आरक्षी रजत पाण्डेय और महिला आरक्षी चांदनी, थाना सिंगरामऊ शामिल रहीं।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *