• Fri. Aug 28th, 2026

    रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जौनपुर रोडवेज पर उमड़ी भीड़

    Share

    जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने जा रही महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। इसके चलते शुक्रवार सुबह से ही जौनपुर रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, भदोही समेत विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुईं।

    जिले में यात्रियों की सुविधा के लिए 89 निगम और 17 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। निशुल्क यात्रा की सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस बार महिला यात्री के साथ यात्रा करने वाले एक पुरुष साथी को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है। एआरएम स्नेहलता ने बताया कि महिला यात्रियों से किसी भी स्थिति में किराया नहीं लिया जाएगा। यदि किसी चालक या परिचालक द्वारा टिकट के नाम पर रुपये लेने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह से ही बसों को विभिन्न मार्गों पर रवाना किया जा रहा है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *