• Tue. Aug 25th, 2026
    Trim
    Share

    जौनपुर, 25 अगस्त। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को राजकीय पशु चिकित्सालय, कटघर रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के उपचार और टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पशुपालकों को भी पशु टीकाकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमानुसार जर्जर भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। इससे चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों और उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पशुपालकों को पशुओं के उपचार, टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र पशुपालकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *