• Tue. Aug 25th, 2026

    जर्जर हालत में पहुंचा बांकी स्वास्थ्य केंद्र

    Share

    जौनपुर। सिकरारा ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांकी की बदहाल स्थिति मरीजों और तीमारदारों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। स्वास्थ्य केंद्र की कई खिड़कियों के कांच टूटे हैं और लोहे के फ्रेम पर जंग लगी हुई है। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    स्वास्थ्य केंद्र के अंदर दीवारों पर गंदगी और सीलन के निशान भी दिखाई देते हैं। टूटे कांच और जर्जर खिड़कियों के कारण किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत और साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल केंद्र का निरीक्षण कराने, टूटे कांच और खिड़कियों की मरम्मत कराने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने लापरवाही दूर कर मरीजों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *