जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश एवं जलभराव को देखते हुए छात्रहित में जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिले में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 अगस्त को सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड एवं यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश का उद्देश्य खराब मौसम और जलभराव की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
हालांकि, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और पंजीकरण, यू-डायस, ड्रॉप बॉक्स समेत अन्य आवश्यक विभागीय एवं विद्यालय संबंधी कार्यों को पूरा करेंगे। अधिकारियों ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे जिलाधिकारी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय बंद रखने का निर्णय केवल विद्यार्थियों के लिए है। विद्यालय से जुड़े प्रशासनिक एवं आवश्यक कार्यों के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।


