• Sun. Aug 23rd, 2026

    बिजली के खंभे पर काम करते युवक की करंट से मौत

    Share

    शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद युवक खंभे से नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी सोनू गौतम पुत्र लालता गौतम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह बिजली का काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया।

    हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *