• Sun. Aug 23rd, 2026

    आवारा पशुओं से जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर खतरा

    Share

    मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर जवन्सीपुर गांव के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पशु अक्सर सड़क के बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

    स्थानीय निवासी ओमकार, पहलाद, अरविंद और मनीष ने बताया कि मार्ग पर मोड़ होने के कारण सामने से तेज रफ्तार वाहन आने पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। पशुओं को बचाने के प्रयास में कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर भी चुके हैं। इससे राहगीरों में दुर्घटना को लेकर भय बना रहता है।

    ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क से आवारा पशुओं को हटवाने तथा उनके लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गंभीर हादसा हो सकता है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *