• Sun. Aug 23rd, 2026

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को बांधा रक्षा सूत्र

    Share

    जौनपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान जौनपुर की बहनों ने रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने राज्यमंत्री को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सकारात्मक संकल्प से जुड़े संदेश भी दिए।

    रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद बहनों ने राज्यमंत्री को कुछ सूत्रवाक्य लिखे हुए कार्ड दिए और उनमें से किसी एक कार्ड का चयन करने के लिए कहा।

    राज्यमंत्री ने एक कार्ड का चयन किया। जब बहनों ने कार्ड खोलकर उस पर लिखा संदेश पढ़ा तो उसमें लिखा था—“आप असंभव कार्य को भी दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करेंगे।” यह संदेश सुनते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश बताया।

    इस अवसर पर बीके रुचि, बीके संगीता, बीके विनीता और बीके सुनीता सहित ब्रह्माकुमारी बहनों ने राज्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। इसके पश्चात कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, पीआरओ मनीष श्रीवास्तव, स्टाफ आशुतोष अस्थाना, आकाश समेत कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई गई।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *