• Fri. Aug 21st, 2026
    Share


    राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मिली सहायता
    जौनपुर। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जौनपुर के नौ मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मरीजों को यह सहायता उपलब्ध कराई गई है। सहायता मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगे इलाज में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सुनील कुमार पाल निवासी सिद्दीकपुर को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उपचार के लिए 2.50 लाख रुपये, डब्लू निवासी तारापुर को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।
    इसी तरह विनय कुमार सिंह निवासी ताहिरपुर को केजीएमयू लखनऊ के लिए 1.67 लाख 500 रुपये, दूधनाथ निवासी सैदपुर गडउर को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर के लिए 2.50 लाख रुपये, श्याम जी निवासी नदियापार को बीएचयू के कैंसर सेंटर के लिए 75 हजार रुपये तथा पप्पू निवासी मंडी नसीब खां और आशीष जायसवाल निवासी उर्दू बाजार को एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हेल्थ केयर में उपचार के लिए 2.50-2.50 लाख रुपये की सहायता मंजूर हुई है।
    इसके अलावा संगीता कुमारी निवासी पचोखर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिए 1.20 लाख रुपये और आजाद निवासी तारापुर को बीएचयू के कैंसर सेंटर में उपचार के लिए 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस प्रकार नौ लाभार्थियों के उपचार के लिए कुल 19 लाख 12 हजार 500 रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।
    राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों ने आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि महंगे इलाज के बीच मिली इस सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है और उपचार जारी रखने में मदद मिलेगी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *