जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में साइबर थाना समेत विभिन्न कोतवाली और थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक साइबर थाने में तैनात निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को सिकरारा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सरायख्वाजा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
मड़ियाहूं कोतवाली में विनोद मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गजानंद चौबे को मुंगराबादशाहपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के पूर्व थाना प्रभारियों का गैरजनपद तबादला किया गया है।


