• Wed. Aug 19th, 2026

    जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

    Share

    जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार कंटेनर जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा थाने के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

    पुलिस के अनुसार कंटेनर का नंबर एचआर 55 ए 7173 है। वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *