• Sun. Aug 16th, 2026

    खेतासराय पुलिस ने शांति भंग में 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

    पुलिस के अनुसार ग्राम पाराकमाल से दो, पोरई खुर्द से दो, गयासपुर नोनारी से दो तथा सुम्बुलपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रईश अहमद, अकिल अहमद, मो. अली मुल्लाह, इकशाद अहमद, दिलशाद अहमद, हिटलर खान, सुभान, समीउल्लाह और बृजमोहन शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, गुलाबचन्द्र सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *