• Sun. Aug 16th, 2026
    Share

    जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच गोवंश से लदे पिकअप वाहन को पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। कार्रवाई 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान की गई।

    पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन संख्या UP65 FT 4328 में गोवंश ले जाए जा रहे हैं। घेराबंदी कर वाहन को रोका गया तो उसमें पांच गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने गोलू कुमार निवासी आजमगढ़, उदयभान कुमार और बहादुर कुमार निवासी गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

    मामले में सुरेरी थाने में गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *