जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के चौरा गांव में पंचर की दुकान के पास खड़ी बाइक और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौरा निवासी मनीष मौर्या ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह दिनभर के काम के बाद इमरान की पंचर की दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर सो गया था। कुछ देर बाद नींद खुलने पर बाइक और मोबाइल दोनों गायब मिले।
चोरी हुई बाइक हीरो एचएफ डीलक्स है, जिसका रंग काला-नीला और पंजीकरण नंबर UP62CY7049 बताया गया है। बाइक के साथ मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है। मनीष ने परिजनों के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने 13 अगस्त को दोपहर 3:47 बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश में जुटी है।






