• Thu. Aug 13th, 2026

    आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में तीन गिरफ्तार

    Share

    सुजानगंज पुलिस ने वांछित आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश

    जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुजानगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

    पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 287/2026, धारा 108, 3(5) बीएनएस में वांछित तीन अभियुक्तों को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों में गुन्नीलाल पुत्र स्व. मोहन गुप्ता, बसन्ती पत्नी गुन्नीलाल और कविता पुत्री गुन्नीलाल शामिल हैं। तीनों सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसरही के निवासी बताए गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक मामले में तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, आरक्षी मनीष कुमार गोंड, आरक्षी रविकेश पासवान और महिला आरक्षी प्रीती यादव शामिल रहीं। पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *