• Wed. Aug 12th, 2026

    समग्र अभियान में थानों की कार्रवाई की समीक्षा

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे ‘समग्र अभियान’ के तहत बुधवार को जनपद के सभी थानों की थानावार कार्रवाई और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अभियान के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    समीक्षा के दौरान घोषित अपराधियों, गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू), स्थायी वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अनावरण के लिए लंबित घटनाओं का शीघ्र खुलासा, अपहृत एवं अपहृता की सकुशल बरामदगी तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

    अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत आवश्यक कार्रवाई, पात्र अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंग पंजीकरण और माफिया चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। आपराधिक इतिहास वाले शस्त्र लाइसेंसधारकों के लाइसेंस निरस्त कराने तथा दुर्दांत अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

    समीक्षा में महत्वपूर्ण चौराहों, तिराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं निगरानी मजबूत करने तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों से अभियान के सभी बिंदुओं पर नियमित समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *