• Wed. Aug 12th, 2026

    मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों ने किया जलाभिषेक

    Share

    सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में श्रावण शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    सुजानगंज :

    स्थानीय क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत फरीदाबाद के प्रसिद्ध श्री गौरीशंकर धाम में श्रावण मास की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों ने भगवान अर्धनारीश्वर श्री गौरीशंकर का जलाभिषेक किया।

    ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंज उठा। तीर्थराज प्रयागराज से गंगाजल भरकर पदयात्रा करते हुए कांवरियों के जत्थे देर रात श्री गौरीशंकर धाम पहुंचे थे।

    मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद कांवरियों ने कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया। रात्रि करीब 12 बजे मंदिर का पट खोला गया, जिसके बाद कांवरियों को सबसे पहले जलाभिषेक कराया गया। कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे।

    थाना प्रभारी सुजानगंज अमित कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गर्भगृह में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था में जुटे रहे। पुलिस टीम द्वारा लगातार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी की जाती रही, ताकि किसी भी कांवरिया अथवा श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    वहीं, मंदिर समिति के सचिव सुधीर तिवारी अपनी टीम के साथ लगातार मंदिर परिसर का भ्रमण करते रहे। मंदिर समिति के सदस्यों को सक्रिय करते हुए गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर लगी लंबी कतार तक श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने में लगाया गया।

    कांवड़ लेकर आए एक श्रद्धालु की मोबाइल एवं 4000 हज़ार रुपए नगदी गुम हो गया था जिसमें सुरक्षा पर तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय की सक्रियता से श्रद्धालु को दिया गया।

    वही पर फायर ब्रिगेड की टीम और एल आई यू के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। वही साफ सफाई के दृष्टिकोण से सफ़ाई कर्मियों ने मंदिर परिसर को साफ़ रखने में अहम भूमिका निभाई।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *