• Wed. Aug 12th, 2026

    प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में 99 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजॉल की गोली

    Share

    जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई गईं। शिक्षकों की देखरेख में विद्यालय के कुल 99 बच्चों ने दवा का सेवन किया। इस दौरान बच्चों को दवा के महत्व और कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।

    विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिन बच्चों का किसी बीमारी का उपचार चल रहा था अथवा जो पहले से अन्य दवाओं का सेवन कर रहे थे, उन्हें चिकित्सकीय सावधानी के तहत एल्बेंडाजॉल की गोली नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दवा खिलाने के दौरान आवश्यक सावधानियां बरती गईं।

    कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने तथा कृमि संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजीव सिंह, हरिशंकर सरोज, शिवबहादुर भारतीया, मुल्कराज आनंद, डाली और कीर्ति लता सिंह ने सहयोग किया।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *