• Wed. Aug 12th, 2026

    धनुआ में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

    Share

    रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को धनुआ स्थित विद्यालय की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

    तिरंगा यात्रा धनुआ से शुरू होकर बरसठी तिराहा और पुरानी बाजार होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छात्र-छात्राओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, मछलीशहर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह और मंडल अध्यक्ष नाज दुबे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। विजय शंकर पांडे भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल रहे।

    इसके अलावा रामपुर मंडल उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा, सेक्टर संयोजक श्रवण कुमार दुबे, संदीप उपाध्याय, आशुतोष दुबे, सनी, संजय सोनकर, रमेश चंद दुबे, शिव शंकर गुप्ता, आध्या प्रसाद गिरी, विशाल दुबे, अनुराग जायसवाल, अध्यक्ष विनोद जायसवाल, जितेंद्र गौतम, राम आसरे पटेल, सभासद विकास मिश्रा, वरुण उपाध्याय और मीनू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की स्वतंत्रता, सम्मान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं। विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता का संदेश देती है। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। उन्हीं के त्याग और शौर्य को याद करते हुए ऐसे आयोजन किए जाते हैं।

    यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में तिरंगा यात्रा संपन्न हुई।

    Udghatan TR

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *