• Mon. Aug 3rd, 2026
    Trim
    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 31 जुलाई की बताई गई है। पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी नंदलाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि संबंधित भूमि पर उपजिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि मकान पर रखे टिन शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामलखन, रंजीत, अमित, मनीष, दुखना, रामकुमार, सुनीता, लक्ष्मी, रेनू, ममता समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *