• Sat. Aug 1st, 2026

    प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, अब आधुनिक तकनीक से पढ़ेंगे छात्र

    Share

    मड़ियाहूं। मड़ियाहूं विकास खंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। विद्यालय को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप, दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल तथा रोटरी क्लब दिल्ली कामा प्लेस की ओर से स्मार्ट टीवी दान स्वरूप उपलब्ध कराया गया।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीक के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही उन्हें देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। उन्होंने इस पहल के लिए अवधेश अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

    विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुलायम यादव ने किया।

    इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं के मंत्री प्रदीप सूर्या, नवाचारी शिक्षक शिवम सिंह, राकेश सिंह, अमित नारायण यादव, शालिनी सिंह, पातालनाथ सरोज, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *