जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर अजय उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


