जौनपुर। सावन माह में शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चंदवक क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अरविंद कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसरों में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की।
ज्ञापन में चंदवक चौराहा स्थित चंद्रकेशर महादेव मंदिर, गांधी पार्क, रामलीला प्रांगण, हरिहरपुर स्थित बेलनाथ मंदिर एवं शिवाला, कोटिया स्थित शिव मंदिर, हरदासीपुर के जगाब्रह्म बाबा मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर नियमित सफाई और पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सावन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन गुप्ता, महेंद्र, राजकुमार यादव, रामेश्वर सिंह, पुल्लु सेठ सहित अन्य लोग शामिल रहे।


