• Thu. Jul 23rd, 2026

    राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

    Share

    जौनपुर। माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के दृष्टिगत जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मंच तथा बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *