• Thu. Jul 16th, 2026
    Share

    खुटहन (जौनपुर)16 जुलाई
    भागमलपुर गांव निवासी व आशा कार्यकर्ता को उस समय हृदयाघात का अटैक हुआ,जब वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। उनकी मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

    गांव निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी इजलास आशा कार्यकर्ता के पद पर तैनात थी। स्वजनों का कहना था कि वह संचारी रोग नियंत्रण के तहत गांव में जागरूकता फैलाने गयी थीं। वापस घर लौटते समय सीने में अचानक तेज दर्द उठा। थोड़ी देर में ही वह बेहोश हो गई। उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र अजय,रतन पुत्री किरन सहित परिवार के लोगों के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed