• Thu. Jul 16th, 2026
    Share

    बरसठी | थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव में युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
    गांव निवासी अजय कुमार गौतम की तहरीर के अनुसार सोमवार रात वह घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव स्थित पानी की टंकी के पास सूरज यादव ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed