• Thu. Jul 9th, 2026

    गैस टैंकर में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

    Share

    बक्शा (जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबेचक के पास हाईवे पर गुरुवार को गैस से भरे टैंकर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक चालक, उसके खलासी और टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    टैंकर चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर बहुत तेज नहीं थी, इसलिए बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी को सामान्य चोटें आई हैं।

    चालक ने आशंका जताई कि यदि टक्कर और अधिक जोरदार होती तो गैस से भरे टैंकर में बड़ा हादसा हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की संभावना थी। घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया और यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed