• Sun. Jul 5th, 2026

    मड़ियाहूं में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Barasathi
    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव निवासी 28 वर्षीय महताब अंसारी नगर के भंडरिया टोला स्थित अपने ननिहाल से बाइक से घर लौट रहे थे। शिवपुर बाईपास के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि महताब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed