• Tue. Jun 30th, 2026

    सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी में सहकारिता की भूमिका पर चर्चा

    Share

    जौनपुर। विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में कृभको के सौजन्य से पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का आयोजन कर सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआर कोऑपरेटिव बृजेश पाठक ने की।

    कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहकारिता की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में जिला सहकारी बैंक जौनपुर के महाप्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी सहित सभी शाखा प्रबंधक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर कृभको के एरिया मैनेजर पुष्पराज ने सहकारिता क्षेत्र के उत्थान में कृभको की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों के हित में सहकारिता की उपयोगिता एवं इसकी बढ़ती प्रासंगिकता पर भी चर्चा की।

    कार्यक्रम में रजनीश पांडेय, प्रीति सिंह, आशीष सिंह, बद्रीनारायण पटेल, अंकित काबरा, राधेश्याम यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विपिन यादव, राजेंद्र चौरसिया, अशोक सिंह, सुभाष यादव, नागेंद्र यादव, अजय सिंह, शिल्पा तिवारी, भूपेंद्र सिंह, सुधीर यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुशील मौर्य एवं संतोष सिंह (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का संचालन एडीओ कोऑपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *