• Tue. Jun 30th, 2026

    अभियोजन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें: डीएम

    Share

    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम तथा भू-माफियाओं के विरुद्ध चल रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर प्रकृति के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके।

    उन्होंने सभी शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि प्रत्येक मुकदमे में पूरी तैयारी, ठोस साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पक्ष रखा जाए तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

    जिलाधिकारी ने पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई होगी और कानून-व्यवस्था के साथ न्याय व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *