• Sat. Jun 27th, 2026
    Share


    जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे प्रेम गाढ़ा भण्डार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में केवल धुएं का गुबार ही दिख रहा था। दमकल की गाड़ियां शुरूआत में आग बुझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन पानी टीनशेड के अंदर पहुंच ही नहीं पा रहा था। इसके बाद बड़ा क्रेन बुलाया और क्रेन से टीनशेड को तोड़ा गया। जैसे ही टीनशेड टूटा आग की लपटें बाहर आने लगी। दर्जन भर से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास जारी रखा गया। समाचार प्रकाशित होने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इस दौरान जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। अग्निशमन विभाग की पूरी टीम मौके पर डटी रही और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *