बरसठी | थाना क्षेत्र के कान्हवंशीपुर गांव निवासी एक वांछित आरोपी को पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे रियाज अहमद (37) को मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस टीम के साथ बड़ेरी चौकी के पास से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 118(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

