• Sun. Jun 21st, 2026

    पचोखर में मृदा परीक्षण अभियान, किसानों को मिलेगा स्वास्थ्य कार्ड से लाभ

    Share

    जौनपुर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत ग्राम पचोखर में मिट्टी नमूना संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कृषक शशिकला सिंह के खेत से वैज्ञानिक विधि से मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए।

    इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है, ताकि वे संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों का उपयोग कर सकें।

    अधिकारियों ने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने से उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि होगी, साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति भी लंबे समय तक बनी रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराने और कार्ड में दिए गए सुझावों का पालन करने की अपील की।

    एकत्र किए गए नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें पोषक तत्वों एवं उर्वरक उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *