जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में हुई अजय सिंह की हत्या के बाद राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने के लिए शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही। सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान बक्शा पुलिस के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

