• Wed. Jun 17th, 2026

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जौनपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

    Share

    जौनपुर, 17 जून। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

    17 से 20 जून तक आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं एवं रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जनपद में हुए विभिन्न विकास कार्यों को आकर्षक होर्डिंग्स और चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

    प्रदर्शनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, गोमती रिवर फ्रंट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, राजकीय महिला आईटीआई, अग्निशमन केंद्रों का निर्माण, ट्रांजिट हॉस्टल तथा बदलापुर बस स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

    राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराना है।

    कार्यक्रम में सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed