• Thu. Aug 13th, 2026

    हीरो मोटोकॉर्प ने जौनपुर में लॉन्च की सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0, 11 ग्राहकों को सौंपी गई बाइक

    Share

    जौनपुर। हीरो मोटोकॉर्प ने जौनपुर में अपनी नई 125 सीसी बाइक सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 को लॉन्च किया। ऑटो व्हील्स एवं बेंकेश्वर हीरो के तत्वावधान में होटल गोल्डन टी में आयोजित कार्यक्रम में बाइक का लोकार्पण हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के जोनल सेल्स हेड अभिजीत गवानी, एरिया मैनेजर नितेश उपाध्याय तथा सेल्स अधिकारी अंकित सिंह ने किया।

    कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 को आधुनिक तकनीक और युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। बाइक में आकर्षक डिजाइन, बेहतर इंजन माइलेज, फुली डिजिटल मीटर तथा एलईडी लाइट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी के अनुसार यह बाइक लगभग 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 82,500 रुपये रखी गई है।

    लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों को बाइक की विशेषताओं की जानकारी दी गई तथा टेस्ट राइड भी कराई गई। कार्यक्रम में 11 ग्राहकों को नई बाइक की डिलीवरी भी सौंपी गई। इस अवसर पर जनरल मैनेजर एस.पी. शुक्ल, सेल्स मैनेजर शिवानंद राय, मंगलेश, सोनू एवं रवि मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राहक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *