• Fri. Jun 19th, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय में संगोष्ठी, रक्तदाताओं व संस्थाओं का हुआ सम्मान

    Share

    जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार कन्नौजिया ने की, जबकि संचालन प्रभारी ब्लड बैंक डॉ. सैफ हुसैन खान ने किया।

    इस अवसर पर वर्षभर रक्तदान एवं जनजागरूकता में योगदान देने वाली संस्थाओं तथा नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में संत निरंकारी मंडल, गरीब नवाज फाउंडेशन, मोहम्मद हसन कॉलेज, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति, आरडीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रहे।

    वहीं रक्तदाताओं के रूप में नीरज शाह, राजेश सिंह, सत्यम प्रजापति, मनोज सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, संतोष मौर्य और अभिषेक मौर्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष, हृदय कुशवाहा, आलोक मणि, साकेत प्रधान, शालिनी मौर्य सहित ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed