• Tue. Jun 16th, 2026

    बाइक में टक्कर मारकर मारपीट का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Jaunpur police
    Share

    चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर बाइक में टक्कर मारकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार अमिलिया गांव निवासी रोशन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह 11 जून की शाम करीब चार बजे कंजहित बाजार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मूर्खा बस्ती के पास पहुंचा, गांव के ही मनजीत सिंह और गुड्डू सिंह ने कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियो से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने से रोशन यादव सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार शोरगुल होने पर दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *