जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के ग्रामसभा पट्टी नरेंद्रपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और परिवार का हालचाल जाना।
विधायक श्री शोभनाथ प्रजापति के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उनके दौरे से परिवार को संबल मिला, वहीं ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।

