• Sat. Jun 13th, 2026

    अंतिम संस्कार से लौटे परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात व सामान गायब

    Share

    सिंगरामऊ, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक परिवार के सूने मकान से लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मस्तराम मिश्र के पिता लंबे समय से बीमार थे और इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। परिवार शोक में डूबा था और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था।

    शुक्रवार को परिजन पिता का शव लेकर जब पैतृक गांव हरिहरपुर पहुंचे, तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। मुख्य दरवाजे सहित कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

    परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर के भीतर रखी तीन अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, पीतल और तांबे के बर्तन सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वहीं परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू करते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed